डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत विभिन्न न्यायालयों एवं प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2497 मामलों का समाधान कर आमजन को बड़ी राहत दी गई। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन के संबंध में अपर जनपद न्यायाधीश/पुनर्विलोकन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा पूर्व में निर्देश जारी किए गए थे। इसके क्रम में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन एवं लंबित वादों के निस्तारण का प्रयास किया गया। डुमरियागंज न्यायालय में 238 मामले पहुंचे थे।