भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा की ओर से शनिवार को वीएचएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के जमौता, परसा इमाद, मलहवार, अमौना पांडेय, चौकनिया, बड़या भोला नाथ, बगडिहवा, देवरिया सहित 34 सेंटरों पर संचारी रोग दस्तक अभियान के तहत वीएचएनडी टीकाकरण किया। वहीं, 110 गर्भवतियों का शारीरिक परीक्षण और टीकाकरण किया गया। गर्भवतियों को सुझाव भी दिया गया। सीएचसी अधीक्षक विकास चौधरी ने सेंटरों का निरीक्षण कर टीकाकरण की हकीकत से रूबरू हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया।