फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिव्यांगजनों में वितरित की गई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

Sun, 19 Oct 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी ब्लॉक परिसर में शनिवार को दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी दिव्यागजनों को ट्राइसाइकिल मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की किरण पहुंचे। कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्यांगता के कारण खुद को पिछड़ा महसूस न करे, इसके लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिया जा रहा है। इससे दिव्यांगजन अब न केवल अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे बल्कि रोजगार और शिक्षा की दिशा में भी आगे बढ़ पाएंगे। कार्यक्रम में पात्रता के अनुसार चिह्नित लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में छह मोटराइज्ड, 32 ट्राइसाइकिल, तीन व्हील साइकिल और 14 को बैसाखी वितरण किया गया। वाहन पाकर दिव्यांगजनों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में नई ऊर्जा और स्वतंत्रता लेकर आई है। इस दौरान बीईओ बांसी कृतिका अवस्थी, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण सभा अधिकारी संदीप मौर्य, राजेश मिश्र, सौरभ श्रीवास्तव, अजीत कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें