फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 गांव बाढ़ की चपेट में उपकेंद्र तक पहुंचा पानी

Thu, 01 Oct 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तुलसियापुर क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद में बाढ़ के पानी में आती बालिकाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 20 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के परिसर में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जेई रामकमल त्रिपाठी के अनुसार, बिजली आपूर्ति पर फिलहाल इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। शाहपुर से सिंगारजोत तक राप्ती नदी के किनारे बसे रमवापुर उर्फ नेबुआ, कोहलचक, धनोहरी, पेंडारी, मछिया और सोनखर समेत दो दर्जन से अधिक गांव हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होते हैं। वर्ष 2024 की बाढ़ में कई गांवों के हजारों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था। पिछले चार दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ग्रामीणों को फिर वही चिंता सताने लगी है। रमवापुर उर्फ नेबुआ निवासी केशव वरुण ने बताया कि घर के चारों तरफ पानी भर गया है। आवागमन मुश्किल होने के कारण पत्नी और बच्चों को ससुराल भेज दिया है। सोनखर निवासी कतलू यादव ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर तीन से चार फुट पानी है। तहसील प्रशासन ने गांव से आवागमन के लिए नाव उपलब्ध कराई है। मवेशियों के लिए चारा लाने में परेशानी हो रही है। मछिया डीह निवासी नसीबुल्लाह ने बताया कि गांव में एक घर से दूसरे घर तक जाने में भी परेशानी हो रही है। गांव से बाहर निकलने के लिए करीब तीन किलोमीटर तक पानी से होकर जाना पड़ता है। पेंडारी निवासी किसान पप्पू चौधरी ने बताया कि गांव चारों तरफ से पानी से घिरा है। धान की खड़ी फसल डूबने से खराब होने के कगार पर है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें