फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 19 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Fri, 31 Oct 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यालय स्थित जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई सहित 11 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा
विज्ञापन

धेंसा। मुख्यालय स्थित जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में डीएलएड प्रशिक्षण 23, तृतीय सेमेस्टर परीक्षा-25 बृहस्पतिवार को दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें सघन चेकिंग करने के बाद कक्ष में प्रवेश करने दिया गया। आंकड़ों के मुताबिक प्रथम पाली में शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध और नवाचार विषय की परीक्षा में 576 पंजीकृत परीक्षार्थी में 557 शामिल हुए। जबकि 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 1:30 बजे से 3:30 तक समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा में पंजीकृत 580 में 564 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद शिक्षण संस्थान कदिराबाद, सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर, सिद्धार्थ शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना, वीरेंद्र मिथिलेश्वर महाविद्यालय महदेइया लोटन, सर्वजीत कौशल पब्लिक महाविद्यालय पेंडारी सहित 11 महाविद्यालय के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। डायट प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी प्रवक्ता अनुराग कुमार श्रीवास्तव एवं धर्मेंद्र कुमार, यूनुस खान केंद्र व्यवस्थापक जयराम यादव, वरिष्ठ शिक्षक श्यामानंद श्रीवास्तव,अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शुक्ल, अरविंद कुमार,धीरचंद रावत, नित्यानंद, सुधीर वर्मा, धीरचंद रावत सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें