फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जन आरोग्य मेले में 17 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 29 Nov 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे, चिकित्सकों ने जांच कर दी दवाएं
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 17 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा उल्टी, दस्त, बदन दर्द और पेट दर्द से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं। साथ ही बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या को लेकर जरूरी सलाह दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मेले में पहुंचे मरीजों में उल्टी, डायरिया, खांसी, बुखार और पेट दर्द की शिकायतें प्रमुख रहीं। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार देने के साथ साफ-सफाई रखने, खानपान में सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. जबीउल्लाह, डॉ. राम किशोर प्रजापति, लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार, वार्ड ब्वाय इरशाद और मोहम्मद शाहरुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें