फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 16 मनचलों को माफीनामा भरवाकर छोड़ा

Fri, 21 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक, संदिग्धों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

सरहा। क्षेत्र के मूजडीह गांव में मिशन नारी शक्ति टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश नामक पंफलेट भी महिलाओं में वितरित किए गए। इसी दौरान एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के तहत 16 मनचलों को पकड़कर माफीनामा भरवाया गया और सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि किसी भी संकट की घड़ी में धैर्य न खोएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। भरोसा दिलाया कि सूचना मिलते ही कुछ ही क्षणों में पुलिस सहायता पहुंच जाएगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करें और संस्कारों से जोड़ें ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे सकें। उन्होंने संकट के घड़ी में शासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930, 1076 पर फोन करके पुलिस की सहायता लेने की अपील की। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें