-28 लाख रुपये का जमा कराया बकाया बिल
डुमरियागंज। बिजली बिल राहत योजना और बिजली बिल के मूल धन में 25 प्रतिशत छूट देने की योजना के तहत शनिवार को क्षेत्र में कुल 155 लोगों ने छूट का लाभ पाने के लिए अपना पंजीकरण कराया और 28 लाख रुपये बकाया बिल जमा किए।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज बिजली डिवीजन क्षेत्र के सभी 11 उपकेंद्रों के कार्यालयों पर शनिवार को कुल 22 स्थानों पर पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया, जहां पर विद्युत उपभोक्ता अपना पंजीकरण कराने के लिए सुबह 9 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। शिविर शाम चार तक चला। इस दौरान अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी, एसडीओ वाहिद खान, जेई सुभाष गुप्ता, विनीत कुशवाहा, आरिफ खान, कमल किशोर, विनीत आदि मौजूद रहे।