फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10 दुकानों में काम करते मिले 14 बच्चे

Sun, 23 Nov 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
टास्क फोर्स टीम बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध अभियान चलाकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपा
विज्ञापन
शोहरतगढ़। टास्क फोर्स टीम ने शनिवार को शोहरतगढ़, बाणगंगा, खुनुवां और बर्डपुर में बाल और किशोर श्रम के विरुद्ध अभियान चलाकर 14 किशोर श्रमिकों को चिह्नित किया। इससे 10 दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने टीम के साथ मुन्ना ऑटो सर्विस व राजेश ऑटो पार्ट्स शोहरतगढ़, रघुनाथ ऑटो गैरेज शोहरतगढ़, गौतम टायर हाउस बाणगंगा, यादगार फैमिली रेस्टोरेंट बाणगंगा, अमजद ऑटो रिपेयरिंग सेंटर बाणगंगा, दीपक ऑटो गैरेज बाणगंगा, गुडलक स्पेयर्स एंड ऑटो पार्ट्स खुनुवां, मेराज ऑटो पार्ट्स खुनुवां, शहजाद ऑटो गैरेज खुनुवां, प्रियांश रेस्टोरेंट एंड ढाबा लुंबिनी रोड बर्डपुर पर जांच की गई।
विज्ञापन

इन दुकानों पर श्रम करते हुए 14 किशोर पाए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें