सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
भनवापुर। राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज (चौखड़ा) में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कुल 120 छात्र-छात्राओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म भरवाए गए। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की भूमिका और मतदाता के रूप में पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमरनाथ, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शफीकुर्रहमान, डॉ. मालिक राम वर्मा, महेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।