जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के भुतहिया गांव के टोला कोयड़ा में बृहस्पतिवार को देर शाम को बाढ़ के पानी में नहा रहे 12 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, जोगिया क्षेत्र के कोयड़ा गांव निवासी शिवा (12) पुत्र श्यामसुंदर अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर बाढ़ के पानी में खेल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पानी में मौजूद सांप ने शिवा को डस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और बिना देर किए बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। बच्चे का इलाज किया जा रहा है।