फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काम करते मिले 12 नाबालिग, 11 दुकानदारों को नोटिस

Wed, 24 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाल और किशोर श्रम के विरुद्ध डीटीएफ ने चलाया अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला टास्क फोर्स टीम ने मंगलवार को अलीगढ़वा, बर्डपुर और नौगढ़ में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध अभियान चलाकर 12 किशोर श्रमिकों को चिह्नित किया। इसमें 11 नियोजकों राजेश किराना अलीगढ़वा, हलीम भाई किराना स्टोर अलीगढ़वा, अफसार कलेक्शन अलीगढ़वा, चांद काॅस्मेटिक अलीगढ़वा, किराना स्टोर अलीगढ़वा, अमन स्वीट्स एंड बेकर्स अलीगढ़वा, वेल्डिंग वर्क्स अलीगढ़वा, जीशान गारमेंट्स अलीगढ़वा, हाजी असलम काॅस्मेटिक अलीगढ़वा, चौरसिया ट्रेडर्स, उसका रोड़ नौगढ़ और बिस्मिल्लाह मुरादाबादी चिकन बिरयानी बर्डपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अभियान में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक गौरी दत्त तिवारी, एएचटीयू उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, आरक्षी आशुतोष सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में बाल और किशोर श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को 12 किशोर काम करते मिले हैं। इनके नियोजकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें