पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के उपकेंद्र जखौलिया के बुढ़नइया गांव में बुधवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि आठ गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई। एएनएम चंद्रावती देवी ने गर्भवतियों का वजन करने के साथ ही उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।