फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण शिविर में 12 बच्चों को लगे टीके, पांच गर्भवतियों की जांच

Wed, 21 Oct 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के उपकेंद्र जखौलिया के धनगढ़िया गांव में बुधवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि पांच गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

एएनएम चंद्रावती देवी ने शिविर में बच्चों का टीकाकरण किया। इसके साथ ही पांच गर्भवतियों का वजन किया गया और उन्हें जरूरी टीके लगाए गए। एएनएम ने गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराने से मां और बच्चे के स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें