फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 108 गर्भवतियों की जांच कर दिया गया परामर्श

Tue, 26 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पर सोमवार को गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिन्हा की अगुवाई में चिकित्सा टीम की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 108 गर्भवतियों की जांच करते हुए इलाज तथा चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में जांच के दौरान 12 उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिह्नित किया गया, जिनमें खून की कमी पाई गई। शिविर में 61 गर्भवतियों की मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच करा सुझाव दिए गए। खून टेस्ट ,पेशाब टेस्ट, आयरन फोलिक एसिड कैलशियम की सभी गर्भवतियाें की जांच करा कर अल्बेंडाजोल आदि दवाएं वितरित की गई। डॉ. रेखा सिन्हा व डॉ. सलमा हमीद ने जांच कर परामर्श दिया। इस मौके पर रीता गौतम, स्टाफ नर्स राधा, रजनी सिंह, शारदा, वंदना, सुनीता, रीता दिवाकर, संगीता देवी, सितारा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें