फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी उपद्रव के सात आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

Sat, 31 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रव फैलाने के मामले में दो मुकदमों में वांछित हैं आरोपी
विज्ञापन

- एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने गिरफ्तारी के लिए घोषित किया पुरस्कार
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रव फैलाने के मामले में पुलिस ने सात वांछित आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों के खिलाफ ढेबरुआ थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी ने इनाम घोषित कर पुलिस टीमों को गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। इनाम घोषित किए गए आरोपियों में पंकज चतुर्वेदी, प्रिंस चतुर्वेदी और विवेक चतुर्वेदी निवासी वार्ड नंबर सात कल्लनडिहवा शामिल हैं। इनके अलावा इसी मोहल्ले के राजन विश्वकर्मा, वार्ड नंबर तीन लोहियानगर निवासी जयंत पांडेय, मधवानगर निवासी भोला पांडेय और सेवरा निवासी चतुर्भुज पाठक उर्फ कल्लू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सभी सात आरोपी दर्ज दोनों मामलों में वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें