बांसी। क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 10 वांछित अभियुक्तों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर गिरफ्तार किया। इनमें किफायतुल्लाह, सदाब, तौफिक अहमद, शहबान, अब्दुल हन्नान, मकसूद आलम निवासी पिपरा पडरुपुर व अब्दुल कलाम, नसीम, साबिरा, आमिना निवासी नेहरुनगर कस्बा बांसी थाना कोतवाली बांसी शामिल है।