फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी पर चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी पर चाकू से हमला, गंभीर
विज्ञापन

- विदाई करके घर ले जाते समय वारदात को दिया अंजाम
- जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्भवती पत्नी की विदाई कराकर घर ले जा रहे पति ने रास्ते में उस पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हाल में लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना मंगलवार को उसका थाना क्षेत्र के बडगो गांव के पास की है। सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी शांति पत्नी जगदीश ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि छह साल पूर्व बेटी अनारकली की शादी बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के नहरुमवारपुर निवासी राकेश के साथ हुई थी। वह मंगलवार को बेटी की विदाई कराकर घर ले जा रहा था। अभी क्षेत्र के बडगो गांव के पास पहुंचा था कि बेटी से कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने चाकू से पेट में हमला कर दिया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई। वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गंभीर हाल में आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसओ उसका अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें