प्रधान पर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप
- एसपी से की शिकायत, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एक गांव के प्रधान पर प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने और फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। एसपी को पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसे चुनाव जीतने पर 10 लाख रुपये का देने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच उसने एक अश्लील सेल्फी ले ली। उसी फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर अपने साथियों से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। मना करने पर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एएसपी सुरेश चंद्र रावत का कहना है मामले की जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।