फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: कृषि एवं जल संसाधन थीम में हुई डेल्टा रैकिंग में जनपद को मिला दूसरा स्थान

Thu, 09 Feb 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कृषि विभाग का कार्यालय।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आकांक्षी जिले में शामिल सिद्धार्थनगर को दिसंबर 2022 में कृषि एवं जल संसाधन थीम पर हुई डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह स्थान प्राप्त हुआ है। नीति आयोग की रैंकिंग में सभी पांच बिंदुओं की रैंकिंग में 10 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

नीति आयोग की तरफ से विभिन्न क्षेत्र में पिछड़े देश के 112 जिलों को आकांक्षात्मक जनपद घोषित किया गया है। नीति आयोग प्रत्येक माह इन जिलों की प्रगति रिपोर्ट लेता है। स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना थीम पर जिले में विकास कार्य होने है। इन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर फीड होती है। नीति आयोग इन्हीं क्षेत्रों में किए गए कार्यों की डेल्टा रैंकिंग करता है। साथ ही सभी क्षेत्रों की भी रैंकिंग करता है। दिसंबर 2022 में कृषि क्षेत्र में उत्पादन, जल संरक्षण और कालानमक धान के उत्पादन एवं निर्यात में बेहतर कार्य प्रदर्शन पर जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। दिसंबर माह की डेल्टा रैंकिंग में स्वास्थ्य एवं पोषण में 34 वां स्थान, शिक्षा में 23वां, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास में छठा तथा आधारभूत संरचना में सातवां स्थान मिला है।

नवंबर 2022 में कृषि एवं जल संसाधन थीम में स्कोर 28.6 था, जो दिसंबर 2022 में बढ़कर 30.7 हो गया। इसमें कालानमक धान के उत्पादन एवं निर्यात के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्य भी समाहित हैं। नीति आयोग की रैंकिंग में कृषि क्षेत्र में दूसरा स्थान और सभी क्षेत्रों की रैंकिंग में 10वां स्थान मिला है। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत जिले में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। -जयेंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें