सिद्धार्थनगर। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती करके किसान कम लागत में अधिक पैदावार ले सकते हैं। वह बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर महोत्सव में कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में किसानों को जागरूक कर रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत महेंद्र नाथ पांडेय की ओर से लोकगीत प्रस्तुत से हुआ।
सीडीओ जयेंद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्रा ने किसानों को फसलों पर लगने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। डॉ. सर्वजीत कुमार ने कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए उत्तम गुणवत्तापरक उन्नतशील बीजों का इस्तेमाल करें। संचालन नितेश पांडेय ने किया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुज्जिमल, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवन लाल, भुवनेश्वर पांडेय, रामचेत चौधरी, विवेक सिंह, सुशीला मिश्रा आदि ने किसानों को जागरूक किया।