फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेहतर विकास कार्य कर दूसरों के लिए बने प्रेरणास्रोत

Fri, 02 Feb 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव के अंतिम दिन पंचायती राज विभाग की ओर से संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, विभागीय योजनाओं तथा अन्य विषयों पर जागरूक करने के साथ ही सभी को उनके कार्य एवं दायित्व के प्रति सचेत किया गया। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि देश के विकास में पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका अहम है। बेहतर विकास कार्य कर पंचायत प्रतिनिधि दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीपीआरओ पवन कुमार ने विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों से कार्य एवं दायित्व के प्रति सतर्क होकर विकास की गति बढ़ाने की अपील की। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं, लेकिन अभी नाकाफी है। बजट की पर्याप्त व्यवस्था समेत अन्य अहम बिंदुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
संगोष्ठी प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ताकीव रिजवी, बस्ती मंडल के अध्यक्ष व्यास पांडेय समेत ग्राम प्रधान दिलीप पांडेय, जितेंद्र सिंह, नागेंद्र ने भी संबोधित किया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सीडीओ जयेंद्र कुमार ने पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इनमें भनवापुर के हसुड़ी औसानपुर के दिलीप त्रिपाठी, खेसरहा में कठमोरवा के अनिल पासवान और बेलनुहवा के तुफैल अहमद, बढ़नी में कोटिया के बबलू चौबे, नौगढ़ में भड़ेहर ग्रांट के धर्मराज यादव शामिल थे।
विज्ञापन

संचालन नितेश पांडेय ने किया। इस मौके पर एडीपीआरओ दिनेश राय समेत अमित श्रीवास्तव, अख्तर हुसेन, विनोद त्रिपाठी, इशातुल्लाह, इजहार अहमद, नरेंद्र श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें