फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर : पौने दो लाख के जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली नोट बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल भी बरामद, एक आरोपी फरार
विज्ञापन

जब्त जाली करेंसी में 500 के 314, 200 के 44 और 100 रुपये के 110 नोट
पुलिस ने आरोपियों की कार भी की है जब्त
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चंद्रदीप घाट से 1,76,800 रुपये के जाली नोट बरामद किए। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जाली नोट बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल भी बरामद किया है। साथ ही आरोपियों की कार जब्त की है। जब्त जाली करेंसी में 500 के 314, 200 के 44 और 100 रुपये के 110 नोट हैं। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जाली नोट बनाने के दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार की रात चंद्रदीप घाट के पास स्थित बायताल चौराहे गिरफ्तार किया गया। दोनों धनखरपुर के मूल निवासी हैं। इनमें से एक की पहचान सादाब पुत्र गुलाम सरवर खान के रूप में हुई है। उसके दस्तावेजों में रायल अपार्टमेंट, नागौव, सुभाष नगर, भिवंडी, महाराष्ट्र का पता अंकित है। वह लंबे समय से महाराष्ट्र में रहता है और कभी-कभी गांव आता है। दूसरे आरोपी की पहचान साबान पुत्र सैयद अली के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान सादाब के रिश्तेदार एवं थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी अलीम पुत्र हैदर के रूप में हुई है। भवानीगंज थानाध्यक्ष शिवनरायन सिंह ने बताया कि जाली नोट छापने के फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरापियों को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-
आरोपियों के जब्त कार में मिले नोट की साइज के कागज के टुकड़े
भवानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की कार जब्त की गई है। उसमें विभिन्न मूल्य के नोटों की साइज के 254 कागज के टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा तीन शीशी केमिकल, फटे हुए तीन चेक, एक चेकबुक, एक बैंक पासबुक, एक टेप, एक डिब्बा लाख तथा काला केमिकल लगे 200 के दो नोट बरामद किए गए हैं। काला केमिकल लगे 50 रुपये के तीन नोट भी मिले हैं।
विज्ञापन


केमिकल की हाेगी वैज्ञानिक जांच
पुलिस के अनुसार बरामद काले रंग के केमिकल पर सफेद रंग डाला गया तो काला रंग उड़ गया, जबकि आमतौर पर काला रंग सभी रंगों पर भारी पड़ता है। ऐसे में केमिकल के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उसकी वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें