फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हापुड़ घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस की बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य बंद कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते शुक्रवार को भी सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। हड़ताल की वजह से शुक्रवार को भी किसी न्यायालय व अधिकरण में कोई न्यायिक कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय ने बताया कि राज्य विधिज्ञ परिषद के आह्वान पर हापुड़ की घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में कार्य बंद है इसलिए बार कौंसिल के निर्देशानुसार शुक्रवार को भी सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। हापुड़ की घटना के विरोध में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कार्य बंद करने के बाद अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र व महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संजीव रंजन को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए, जिससे अधिवक्ता स्वयं को सुरक्षित एवं संरक्षित महसूस करते हुए निर्भीक होकर विधि व्यवसाय कर सकें। हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता धनराशि तत्काल उपलब्ध करायी जाए। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने समवेत स्वर में कहा कि यदि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने हम लोगों की मांग पर तत्काल कार्रवाई नहीं किया तो सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता वृहत आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान इंदु कुमार सिंह, अमित त्रिपाठी, मणिकांत मिश्र, भृगुनाथ तिवारी, द्विजेंद्र नाथ पांडेय, गिरीश पांडेय, विजय कुमार शुक्ल, रवींद्र नाथ पांडेय, मिथलेश कुमार मिश्र, सच्चिदानंद झा, उमाशंकर पांडेय, सुमित श्रीवास्तव, राम सुरेश विश्वकर्मा, जय श्याम मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें