फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर ने नेपाल की टीम को हराया

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को सिद्धार्थनगर और नेपाल की क्रिकेट टीम के बीच एक दिवसीय मैत्री मैच खेला गया। इसमें सिद्धार्थन की टीम के शब्बीर रजा की शतकीय पारी से नेपाल की टीम को 236 रनों से हरा दिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर शब्बीर को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
टास जीतकर पहने बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थन की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में चार विकेट गंवाकर 293 रन बनाए। इसमें शब्बीर रजा ने 100 रन, सौरभ ने 99 रन व प्रिंस ने 54 रन बनाए। नेपाल की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुदर्शन, शिवा व बब्बू ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम निर्धारित 35 ओवर में से 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 57 रनों पर सिमट गई। इससे सिद्धार्थन की टीम ने 236 रनों से मैच जीत लिया। नेपाल के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सुभाष ने नौ रन, फैजान ने आठ रन व अर्जुन ने पांच रनों की पारी खेली। सिद्धार्थन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल, सिद्धांत व अक्षय ने दो-दो विकेट और प्रिंशु, गोलू व रौनक ने एक-एक विकेट चटकाए। इस दौरान विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें