फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि : कुलपति ने किया प्रवेश काउंसिलिंग का निरीक्षण

Sat, 18 Jul 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु की कुलपति प्रो. कविता शाह ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित कला और विज्ञान संकाय के प्रवेश काउंसिलिंग केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने प्रवेश प्रभारियों और शिक्षकों से कहा कि प्रवेशार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ सम्मानजनक व सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और उनके बैठने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
प्रो. शाह ने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को उनके द्वारा चुने गए विषयों और उनसे जुड़े भविष्य के अवसरों के बारे में विषय विशेषज्ञ उचित मार्गदर्शन दें, ताकि वे सही शैक्षणिक निर्णय ले सकें। उन्होंने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों का सूक्ष्म और सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें