फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किताबी ज्ञान के साथ, व्यायाम शिक्षा की भी है दरकार

Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व इससे संबद्ध जिले के महाविद्यालयों में बीपीएड व एमपीएड की पढ़ाई नहीं होती है। जिले में शारीरिक व व्यायाम शिक्षा नहीं मिल पाने से यहां के छात्र-छात्राओं काे गैर जनपदों में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। युवाओं का कहना है कि यहां किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यायाम शिक्षा की सुविधा की भी दरकार है।
विज्ञापन

खेल विभाग से जुड़े युवाओं का जिले में बीपीएड व एमपीएड की पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। जिससे जिले के युवा गोरखपुर, फैजाबाद व आंबेडकरनगर के विश्वविद्यालय में व्यायाम की पढ़ाई करने के लिए जा रहे है। अन्य विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए जा रहे युवा जिले के खेल में भी प्रतिभाग नहीं कर पा रहे है। जिससे जिले में खेल विभाग दम तोड़ रहा है। जबकि शिवपति पीजी कॉलेज में 10 वर्ष पूर्व व्यायाम के एक शिक्षक की नियुक्ति हुई थी, लेकिन फिर उन्हें किसी अन्य विश्वविद्यालय में भेज दिया गया।
-
हमने देव इंद्रावती कॉलेज से बीपीएड की पढ़ाई की है। अब एमपीएड की पढ़ाई अपने जिले से करना चाहते हैं। लेकिन विश्वविद्यालय में व्यायाम शिक्षा की पढ़ाई नहीं होती है।
विज्ञापन

-विपिन मणि त्रिपाठी, खिलाड़ी
-
जिले के खिलाड़ियों को खेल के साथ व्यायाम शिक्षा की भी जरूरत है, लेकिन जिले विश्वविद्यालय होने के बावजूद भी व्यायाम शिक्षा की पढ़ाई नहीं होती है।
-विवेक मणि त्रिपाठी, खिलाड़ी
-
व्यायाम शिक्षा से पढ़ाई करके खेल विभाग में शिक्षक बनना चाहती हूं, लेकिन जिले में व्यायाम शिक्षा की पढ़ाई नहीं होने से फैजाबाद विश्वविद्यालय से बीपीईएस की पढ़ाई कर रहे है।
-वर्तिका, खिलाड़ी
-
हम कबड्डी के खिलाड़ी हैं, व्यायाम शिक्षा से पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन जिले के विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालय में व्यायाम शिक्षा की पढ़ाई नहीं होने से बीए में प्रवेश लिया है।
-अनुष्का पांडेय, खिलाड़ी
-
वर्जन
कॉलेज में व्यायाम शिक्षा की पढ़ाई नहीं होती है। 10 वर्ष पूर्व एक शिक्षक आए थे, लेकिन बाद में उन्हें शासन ने वापस बुला लिया था। जबकि प्रति वर्ष वार्षिक खेल का आयोजन होता है।
-डॉ. अरविंद सिंह, प्राचार्य शिवपति पीजी कॉलेज

विश्वविद्यालय में व्यायाम शिक्षा की पढ़ाई नहीं होती है, जल्द ही विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में व्यायाम शिक्षा की कक्षाएं संचालित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

-प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें