फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : एमए तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 10 Feb 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में संचालित एमए तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) की राजनीति शास्त्र, संस्कृत, उर्दू, प्राचीन इतिहास-पुरातत्व और संस्कृति व लोक प्रशासन विषयों की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि परीक्षा परिणाम महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फाॅर्म के आधार पर जारी किए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के शैक्षणिक मूल्यांकन का एक महत्वपूर्ण आधार होता है, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन और भविष्य की उच्च शिक्षा संबंधी योजना तय होती है। समयबद्ध परिणाम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे की पढ़ाई की दिशा स्पष्ट रूप से मिलती है। कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को समय पर और पारदर्शी परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। यह जानकारी सूचना जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह न दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें