सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर कृष्णा प्रसाद आईएमए अटैचमेंट कैंप 2023 के लिए हुआ है, जो भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में आयोजित होगा। उत्तर प्रदेश निदेशालय में 37 वेकेंसी थी, जिसमे गोरखपुर ग्रुप के लिए तीन कैडेट्स का चयन हुआ है।
46वीं यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के अंतर्गत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्र अंडर ऑफिसर कृष्णा प्रसाद का चयन हुआ। यह शिविर 17 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा। भारतीय सेना में जो ऑफिसर प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, उन्हीं के समांतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर में भारत से 250 कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एनसीसी एएनओ डॉ. (ले.) प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।