फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेन में धक्के खाकर इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में जाएगी वॉलीबाल टीम

Mon, 01 Jan 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के जाती टीम
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की वॉलीबाल टीम की बेटियां ट्रेनों में धक्के खाते खड़े होकर ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जाएंगी। चार जनवरी से होनी वाली प्रतियोगिता के लिए दो जनवरी को टीम रवाना होगी। ऐसी नौबत इसलिए आई है कि क्रीड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने लापरवाही की और टीम भेजना की प्रक्रिया पूरी करना ही भूल गए।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की टीम को भुवनेश्वर भेजने के लिए 31 दिसंबर को टिकट कराया गया तो वाराणसी से भुवनेश्वर तक के लिए वेटिंग टिकट मिला है, जबकि सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन और गोरखपुर से वाराणसी जनरल बोगी में जाने की मजबूरी है। सोमवार शाम सात बजे ही रेलवे स्टेशन से टीम चुनौतीपूर्ण यात्रा शुरू करेगी।
आठ नवंबर आयोजित अंतर महाविद्यालीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के बाद टीम का चयन किया गया था, जिसमें बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय की टीम विजेता टीम बनी थी। उसके बाद विजेता टीम की आठ खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय की टीम किया गया। उसके बाद विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्कालीन पदाधिकारियों ने टीम भेजने की योजना नहीं बनाई है। यहीं कारण है कि खिलाड़ियों की न तो किट बनाई गई थी और न ही ट्रेन में सीट आरक्षित की गई।
विज्ञापन


गोरखपुर में दिया किट का ऑर्डर
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की टीम को भुवनेश्वर भेजने के लिए खिलाड़ियों के पास किट नहीं थी। टीम भेजने का निर्णय हुआ तो गोरखपुर से किट बनवाई जा रही है। खिलाड़ियों की टी शर्ट पर नंबर और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय लिखा रहेगा।
-

टीम के खिलाड़ी
विश्वविद्यालय के खिलाड़ी वर्तिका राय, प्रियंका मद्धेशिया, हर्षिता सिंह एवं अंकिता है, जबकि बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय की खिलाड़ी संजना साहनी, ज्योति वर्मा, नंदनी, चांदनी, रोशनी, प्रियंका, मधु एवं नीलू हैं। ये सभी खिलाड़ी शहरी क्षेत्र में शामिल हो चुके रेहरा गांव की है। इन खिलाड़ियों को एनआईएस कोच रत्नेश सिंह एवं अरविंद गुप्ता से ट्रेनिंग मिल रही है।
-
विश्वविद्यालय टीम का प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करा दिया था। खिलाड़ियों का टिकट एसी कोच में कराया गया होता तो कंफर्म टिकट मिल जाता। मैं तो खिलाड़ियों के लिए अपनी जेब से खर्च कर देता था।
-आदित्य सिंह, पूर्व सचिव क्रीड़ा परिषद, सिविवि


29 दिसंबर को पत्र मिला कि मुझे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। 31 दिसंबर को खिलाड़ियों के माध्यम से ही पता चला कि टीम भेजने की तैयारी नहीं है। वेटिंग टिकट पर भी खिलाड़ी ओडिशा जाने को तैयार थे। टीम का उत्साह देखते हुए मैंने बिना आरक्षित टिकट के ही टीम भेजने का निर्णय किया। बालिका टीम है इसलिए कोच अरविंद गुप्ता, मैनेजर अजीत पटेल के साथ शिक्षिका डॉ. रेखा सिंह को भेजने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

-प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद, सिविवि
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें