फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी दीवार पर कर रहे मीट मंडी का निर्माण, लोगों ने रोका काम

Mon, 01 Jan 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। वार्ड नंबर नौ के शिवनगर में हो रहे मीट मंडी के निर्माण का रविवार को विरोध शुरू हो गया। स्थानीय सभासद के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने विरोध दर्ज कराया। निमार्ण कार्य रूकवाने के बाद भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

सभासद ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुराने जर्जर दीवार पर नया निर्माण कराया जा रहा है। दीवार में कहीं भी पिलर नहीं लगाया जा रहा है। पिलर न लगाने से कभी भी दुकानदार व ग्राहक हादसा के शिकार हो सकते हैं।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत की सभासद संध्या देवी ने उस्मान अली, मेराज कुरैशी, अकरम ने वार्ड नंबर नौ के शिवनगर में निर्माण हो रहे मीट मंडी स्थल पहुंचे। निर्माण के मानक के बारे में ठेकेदार से पूछताछ की और मानक का स्टीमेट का मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीट मंडी निर्माण मानक के विपरीत बनाई जा रही है। पुराने जर्जर दीवार पर नया निर्माण कराया जा रहा है। दीवार में कहीं भी पिलर नहीं लगाया जा रहा है। पिलर न लगाने से कभी भी दुकानदार व ग्राहक हादसा के शिकार हो सकते हैं। पूरे वार्ड के लोगों ने हो रहे निर्माण कार्य का विरोध कर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि कहा कि जब तक पिलर व बीम डालकर नहीं बनाया जाता। तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व सभासद रामसेवक गुप्ता ने कहा कि जो भी निर्माण हो मानक के अनुसार बनाया जाए। बालू में सीमेंट की मात्रा भी कम होने से कभी भी यह भरभराकर गिर सकता है। मोहल्ला वासियों ने कहा कि शिकायत के बावजूद बिना स्टीमेट के ठेकेदार जबरिया निर्माण करा रहा था। उसके बाद कार्य को बंद करवा दिया गया है। सभासद प्रतिनिधि अनूप कसौधन ने कहा कि मीट मंडी में हुए निर्माण के मानकों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


मीट मंडी के निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता के आरोप साबित होंगे तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नवीन कुमार सिंह , ईओ नगर पंचायत शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें