जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह में खो-खो खेलते छात्र।
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को इटवा के छात्रों का दबदबा रहा। जबकि नौगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में 600 मीटर बालक वर्ग में बांसी के आनंद ने प्रथम व इटवा के शिवम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में नौगढ़ की प्रीति यादव ने प्रथम व बांसी की अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर बालक वर्ग में नौगढ़ के आमोद ने प्रथम व शोहरतगढ़ के रामजीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में इटवा की नैंसी ने प्रथम व नौगढ़ की प्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग वॉलीबाल में नौगढ़ ने इटवा को पराजित किया। प्राथमिक बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में इटवा के अखिलेश ने प्रथम व विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर में नौगढ़ के पवन ने प्रथम व शोहरतगढ़ के सुलेमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 व 200 मीटर में इटवा के अर्शिद व बांसी की पुनीता ने द्वितीय प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर बालक वर्ग के लोकनृत्य व एकांकी में इटवा अव्वल रहा। बालिका वर्ग के लोकगीत में इटवा व समूहगान में डुमरियागंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक वर्ग के लोकगीत व एकांकी में इटवा ने बाजी मारी। इस दौरान उपेंद्र उपाध्याय, गुलाम हुसेन, रवींद्र सिंह गुर्जर, रामशंकर पांडेय, सुग्रीम,राजकुमार, बसंतु, सुनील आदि मौजूद रहे।