फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला अपराध और सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Wed, 20 Aug 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज कदंवा बाजार में छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़। महिला शक्ति अभियान के तहत महिला अपराध व सुरक्षा को लेकर बुधवार को जनता इंटर काॅलेज कदंवा बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिल्हिया थाने की पुलिस ने छात्राओं को महिला अपराध व सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


एसआई मोतीलाल ने कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है। महिलाओं को अपराधों और महिला हिंसा जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी। एक ओर जहां महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार इस बात को लेकर बहुत गंभीर है। कहा कि इसी को लेकर सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम व सरकार की तरफ से बच्चियों और महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी और साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर पोस्ट सहित आदि के बारे में बताया।
महिला आरक्षी सुधा ने कहा कि अगर किसी भी महिला के साथ अत्याचार हो रहा है तो वह इसकी जानकारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 पर दे सकते हैं। अगर कोई भी बच्चा मुसीबत में दिखे तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं। इस दौरान एसआई मोतीलाल, शारदा प्रसाद, आरक्षी पवन मौर्य, पीयूष प्रसून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें