आंगनबाड़ी केंद्र शास्त्री नगर बांसी में आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण करते डीएम डॉ. राजागणपति
बांसी। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने बुधवार को नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र शास्त्री नगर पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया। लापरवाही पाए जाने पर एएनएम और आशा से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम से गर्भवतियों की सभी प्रकार की जांच के बारे में जानकारी ली। गर्भवतियों की अपने सामने जांच कराई। एचएलआरपी जांच के लिए एएनएम के पास स्ट्रिप उपलब्ध थी, लेकिन एमसीपी कार्ड नहीं बना था। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एएनएम और आशा से स्पष्टीकरण लेने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। ड्यू लिस्ट अपडेट थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखने के साथ पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी हासिल की। आशा डायरी पूरी न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। आंगनबाड़ी और आशा को निर्देश दिए कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवतियों और बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा या गर्भवती छूटना नहीं चाहिए।