शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को एक निजी संस्था की ओर से आयोजित प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट, बैडमिंटन, चेस एवं रेस प्रतियोगिता हुई।
क्रिकेट में सभी मोबाइल मेडिकल यूनिट टीमों ने भाग लिया। विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। तीन मैचों की प्रतियोगिता में सिद्धार्थ-11 और बुद्ध-11 के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें दो-एक से सिद्धार्थ-11 टीम विजयी घोषित की गई। सिद्धार्थ-11 को विनर टीम की ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता बुद्ध-11 को भी पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट का उद्देश्य खेलों से आपसी सहयोग, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा है। संवाद
ी