नेपाल में हादसा, एक भारतीय सहित तीन की मौत
नेपाल में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के दांग जिले के ललितपुर बांग्लूंग में सोमवार मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार ललितपुर महानगर पालिका वार्ड नंबर 17 द्वारको नामक स्थान पर बाइक, बस व ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार का भरे निवासी पसांग रूम्बा (24) की मौत हो गई। ट्रक और बस सहित चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बांग्लुंग जिले के बाडी गार्ड गांव पालिका वार्ड नंबर नौ के बलघास नामक स्थान पर ट्रैक्टर से गिरकर खलासी अश्वनी (18) की मौत हो गई। वही तीसरी घटना दांग जिले के घोराही उप महापालिका वार्ड नंबर तीन के घोराही स्थित सागर माथा सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के हाते के अंदर हुई है। बताया जाता है कि डंफर के टक्कर से गंभीर रूप घायल हुए कंपनी में कार्यरत भारत के पश्चिम बंगाल मालदा निवासी बंकिम चौधरी (50) की मौत हुई है। पुलिस ने डंफर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। एसपी जनक भटराई ने कहा दुर्घटना हुई है। वाहन और चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।