राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे श्यामा प्रसाद
जिले में मनाई गई जयंती, पौधरोपण भी हुआ
विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में भी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। विविध कार्यक्रमों में वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय एकता का सूत्रधार बताया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुखर्जी मुखर राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के प्रश्नों पर कोई समझौता नहीं किया और अपनी बात को स्पष्ट रूप से जनता और सरकार के समक्ष रखा। इसके बाद नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रमों में विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, डॉ. रामानंद वर्मा, महेश वर्मा, कुलदीप यादव आदि उपस्थित थे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक शाहपुर हिंदू भवन पर विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और ग्राम अगया में मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय की अध्यक्षता में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनी। बूथ अध्यक्ष बिहारी गुप्ता, सेक्टर संयोजक लवकुश पांडेय, अजय पांडेय, विवेक पांडेय मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के कार्यालय पर जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष डीएन त्रिपाठी समेत रामशब्द उपाध्याय, कृष्ण मुरारी दुबे, सुरेश प्रजापति, रवि तिवारी, प्रिंस मिश्र, सुनील पांडेय मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक रोडवेज चौराहे पर संपन्न कार्यक्रम में राजेश कुमार, गुड्डू गुप्ता, सनी जायसवाल, बंसीलाल मौजूद थे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा नेता नंदू गौड़ की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में शुभम, मनीष, पिंटू, प्रदीप, विनोद उपस्थित थे।