फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा जीवन को दिशा देने वाली मार्गदर्शक

Tue, 31 Mar 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के जोगीबारी गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में रविवार की रात कथावाचक आचार्य प्रशांत भूषण ने भगवान की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा सुनकर पंडाल में बैठे श्रोता भाव विभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक ग्रंथ नहीं है बल्कि, जीवन को दिशा देने वाली दिव्य मार्ग दर्शक है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भक्ति ज्ञान बैराग का संतुलन स्थापित हो जाता है, तभी जीवन सार्थक बनता है। संसार परमात्मा की लीला है। हर जीव उसी सत्य का अंश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनुष्य का जीवन जब सफल होता है, जब वह अपने भीतर ईश्वर के अंश को पहचान कर सत्कर्म और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ता है। इसके आगे भी कथा का रसपान कराया।
इस दौरान आयोजक समर बहादुर सिंह, आशा सिंह, अरविंद सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, जहूर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें