रहसूजनोबीपट्टी के निवासी अनिल मिश्रा को सम्मानित करते विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ।स्रोत-सोशल
जौरा बाजार। यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले रहसू जनोबी पट्टी के अनिल मिश्रा को फाजिलनगर के विधायक ने उनके घर जाकर सम्मानित किया। रहसू जनोबी पट्टी के टोला शिवराज पट्टी निवासी अनिल मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा 445वीं रैंक हासिल की है। शनिवार को विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा उनके घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कड़ी लगन मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। शिक्षा जीवन का आधार है। सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को अनिल से प्रेरणा लेनी चाहिए
इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा, अभय मिश्रा, प्रणव कुमार, अंजनी, अक्षय, वशिष्ठ, अमित, राजू, मनीष तिवारी, राजन लाल समेत गांव के लोग उपस्थित रहे।