फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 बीघा फसल जली

Sat, 07 Apr 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हल्लौर गांव के सिवान में गेहूं के खेत में उठती आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। बिजली तारों के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी शनिवार को किसानों की बर्बादी का कारण बन गई। अगलगी से क्षेत्र के रेघरवा, मिश्रौलिया, हल्लौर, महुआ गांव के करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

हल्लौर गांव के पश्चिम सिवान में दोपहर करीब 11.30 बजे खेतों के ऊपर से गुजरे बिजली की हाईटेंशन तार हवा के कारण आपस में टकराने लगे, जिससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल के बीच गिरी और आग पकड़ ली। पछुवा हवाओं का सहारा पाकर चिंगारी आग फैलने लगी। आग देखकर ग्रामीण खेत की तरफ आग बुझाने के लिए दौड़े। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने हल्लौर गांव के आसपास के गांव के खेतों में आग फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना एसडीएम को दी। तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। क्षति की रिपोर्ट आने के बाद किसानों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें