मेंहदावल। थाना क्षेत्र के समदा शराब भट्टी के पास चिकने की दुकान पर हुए विवाद में युवक को चोटें आई हैं। इस मामले में आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित अजीत कुमार पुत्र राम अवध ने पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि मंगलवार की रात लगभग आठ बजे संतोष मिश्रा पुत्र छोटेलाल निवासी डमरूवर थाना मेंहदावल ने उसकी दुकान पर आकर पैसे मांगने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर संतोष ने उसे मारा पीटा। इस मामले में आरोपित संतोष मिश्र के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी मेंहदावल पुलिस ने दर्ज किया है।