फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग का कहर...दो गांव में 10 घर जले

Thu, 18 Apr 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से गांव घिरने के कारण भागने पर विवश हुए लोग
विज्ञापन


पछुआ हवा के कारण तेज हुईं लपटें, बुझाने में लोगों को परेशानी

शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र मसिना गांव के टोला शंकरपुर सहित अन्य टोले में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना खेत्र के मसिना खास गांव के टोला शंकरपुर सहित दो अन्य गांव में बृहस्पतिवार दोपहर खेत में लगे डंठल से गांव में आग फैल गई। आग ने देखते ही देखते आग ने 10 घर और पशुओं के घारी को आगोश में ले लिए। लगभग दो घंटे आग तांडव जारी रहा। इससे गांव में अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तबतक लोगों का लोगों का सामान, नकदी, अनाज और पकड़ा सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आगलगी में प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था।

क्षेत्र के मसिना खास गांव के उत्तर सीवान से डंठल में लगी आग तेज हवा के प्रभाव से देखते ही देखते मसिना खास के टोला शंकरपुर गांव को आगोश में ले लिया। जबतक कुछ समझ पाते और बुझाने की कोशिश करते आग इस प्रकार भड़क चुकी थी कि कई घर और पशुओं की घारी आग की आगोश में समा चुका था। लपटों के भय से लोग चाहकर भी बचाव करने में असमर्थ रहे। घरों को जलाते हुए आग की आगोश में आने से शंकरपुर व भैंसहा गांव के बीच स्थित बाग खड़ा भैंसहिया निवासी ठंढे लाल का ट्रैक्टर भी जल गया है। आग से अफरा-तफरी मच रही। महिलाएं और बच्चे गांव से बाहर भागकर खेतों चले गए थे। वहीं, युवा और अन्य लोगो हिम्मत जुटाकर आग बुझाने में जुटे थे। आग से लपटों से शरीर झुलस रहा था। आग से शंकरपुर निवासी कुबेर का आवासीय छप्पर का मकान जलने से गृहस्थी के सारे सामान सहित बरामदे में रखा लगभग पांच क्विंटल गेहूं भी खाक हो गया। मनोज का छप्पर के बरामदे में रखा बिस्तर व कपड़ा आदि सहित सिलाई मशीन जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

चंद्रिका, जवाहिर, शिवप्रसाद, रामचंद्र, टिल्ठू, फागू तथा बाबूराम आदि का किसी की घारी, किसी का भूसा व फूस की चरनी जल कर राख हो गई। भैंसहा में गांव के पश्चिम से लगी आग से ग्राम निवासी शिवपूजन का गृहस्थी के सारे सामान सहित गेंहू व भूसा और घर में रखा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। शंकर, पंचम, सीताराम, केशराम और इंजीनियर का किसी का चरनी किसी की घारी भूसा आदि भी आग से जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड से लगायत कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके तक नहीं पहुंचा। परसा खुर्द में हरीराम राजभर, राधेश्याम, कपिया कला में गंगाराम की बाइक, दो साइकिल, एक पंपिंगसेट और 13 क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल चावल, बरखू का तीन क्विंटल चावल एक बकरी, पंचायत भवन में कंप्यूटर, दो बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, श्रीराम का अनाज सहित ५० हजार रुपया, फूलमती का पंपिगसेट, साइकिल, तीन हजार रुपए, चन्द्रजीत, कमलावती रामबृक्ष, पल्टन राम लखन, बदरी यादव, हीरालाल, मनफेर का 50 क्विंटल अनाज सहित 50 हजार रुपये नकदी भी जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल सुरेन्द्र प्रसाद जांच पड़ताल कर क्षति का आंकलन समाचार लिखे जाने तक कर रहे थे। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करके तहसील प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें