फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के रामवृक्ष चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। थानाक्षेत्र के रामवृद्ध चौराहे पर स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में मंगलवार की देर शाम आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामवृक्ष चौराहे पर मनीष और विक्की गुप्ता नाम के दो भाइयों ने रेडीमेड कपड़े की दुकान है। ईद और सहालग को देखते हुए दोनों भाइयों ने दुकान में स्टॉक भी कर रखा था। गांव के छोटे चौराहे पर स्थित इनकी दुकान में मंगलवार की रात आग लग गई। दुकान में आग लग जाने से लगभग एक लाख रुपये के कपड़े जल गए। आग लगने के समय दोनों भाई कपड़ा खरीदने के लिए शाहपुर गए थे। किसी ने इसकी सूचना मनीष को दी। दोनों भाई दुकान पर आए तब तक लोगों की भीड़ जुटी थी। किसी तरह से बालू और पानी की सहायता से आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखे लगभग एक लाख के कपड़े और काउंटर व बैग में रखा लगभग पांच हजार रुपये जलकर नष्ट हो गए। इस बाबत डुमरियागंज तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें