नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं के सहारा इंडिया के फंसे जमा धन की निकासी होने पर उनका आभार व्यक्त किया।
विधायक ने विधानसभा शोहरतगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए उनका ध्यान आकृष्ट कराया। भारत-नेपाल सीमा पर मौजूद सुविधाओं व समस्याओं पर भी चर्चा की। गृह मंत्री ने हर संभव मदद व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संवाद