उसका बाजार कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा सुनाते आचार्य ब्रह्मानंद।
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार रात कथा वाचक आचार्य ब्रह्मानंद ने प्रवचन सुनाए। उन्होंने कहा शिव महापुराण की कथा सुनना बहुत ही मंगलकारी है।
सावन व मलमास में यह दोगुना फल प्रदान करता है। शैव मतावलंबियों के लिए शिव पुराण पवित्र धार्मिक ग्रंथ है, इसमें शिव महिमा का वर्णन है। शिवपुराण में शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है, इसमें इन्हें पंचदेवों में प्रधान अनादि सिद्ध परमेश्वर के रूप में स्वीकार किया गया है। कथा के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। संवाद
उसका बाजार कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा सुनाते आचार्य ब्रह्मानंद।