फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: लूट का केस दर्ज करने में लापरवाही, थानाध्यक्ष निलंबित

Sat, 16 Jul 2022 11:15 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि केस दर्ज करने में देरी सबसे बड़ी लापरवाही है। यह लापरवाही करने वाला बख्शा नहीं जाएगा। थाने पर आने वाले फरियादियों समस्या सुने और उसका निस्तारण करें। गड़बड़ी करने के मामले में एसओ को निलंबित किया गया है। ऐसा करने वाले पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में लूट का केस दर्ज करने में लापरवाही के मामले में थानाध्यक्ष चिल्हिया पर गाज गिर गई। पुलिस कप्तान ने एएसपी के रिपोर्ट पर शुक्रवार देर रात थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसके साथ बाइक सवार बदमाशों ने लाखों की लूट की है। 14 जून की रात का वारदात है। उसने पुलिस को तहरीर दी और सूचना भी दिया। बावजूद इसके मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा था। दो जुलाई को 17 दिन बाद चिलि्हया पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की।

केस दर्ज करने में देरी के मामले को एसपी अमित कुमार आनंद ने संज्ञान में ले लिया। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत को दी थी। शुक्रवार देर रात एएसपी के रिपोर्ट पर थानाध्यक्ष राजेश मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि केस दर्ज करने में देरी सबसे बड़ी लापरवाही है। यह लापरवाही करने वाला बख्शा नहीं जाएगा। थाने पर आने वाले फरियादियों समस्या सुने और उसका निस्तारण करें। गड़बड़ी करने के मामले में एसओ को निलंबित किया गया है। ऐसा करने वाले पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें