फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सजे शिवालय, जयकारों के साथ शिव का होगा जलाभिषेक

Sun, 15 Feb 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओ को नियंत्रित करने के लिए लग रहा बेरीकेटिं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि पर रविवार को श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर जिले के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संबंधित थानों की पुलिस के अलावा मेला और भीड़भाड़ वाले मंदिरों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।
सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगी। वहीं, शनिवार को पूरे दिन मंदिरों की सफाई, पूजा के लिए बैरिकेडिंग के साथ ही अन्य व्यवस्था की गई है। जिससे मंदिर और मेले में आने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन

मंदिरों में तैयारियां पूरी : तुलसियापुर। भगवान शिव का सबसे प्रिय पर्व महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था और सृष्टि की रचना प्रारंभ हुई थी। महाशिवरात्रि पर रूद्राभिषेक करने से अकाल मृत्यु नहीं होता है तथा संकटों से मुक्ति मिलती है। शनिवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़,बढ़नी व इटवा ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। शिव मंदिरों की साफ-सफाई कर रंग-बिरंगे फूलों व बिजली के आकर्षक झालरों से सजाया गया। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना करने का सिलसिला शुरू होगा। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र,भांग,धतूरा, मेवा पंचामृत, फल-फूल, वस्त्र आदि की व्यवस्था में श्रद्धालु जुटे हुए हैं।
पुजारी राजेंद्र पांडेय, टिल्लू शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि बड़ा ही शुभ संयोग लेकर आया है। इस दिन श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक पंचाक्षरी मंत्र का जप करना चाहिए, इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है तथा नवग्रह शांत रहते हैं।
महाशिवरात्रि के लिए सजा शिव मंदिर : इटवा। कटेश्वरनाथ में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कही कोई चूक न रहे, इसके लिए एडिशनल एसपी ने भी मंदिर परिसर का दौरा करके इटवा पुलिस को आवश्यक सुझाव दिए हैं।
रविवार को लगने वाला यह मेला तीन दिनों तक चलेगा, लेकिन सबसे अधिक भीड़ महाशिवरात्रि के दिन ही होता है।
इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष सभी भगवान भोलेनाथ को जल के साथ बेलपत्र, गन्ना, बेर, भांग का पत्ती आदि चढ़ाकर देश व प्रदेश के निवासियों की सुखमय जीवन की कामना करेंगे।
मेले में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी, जो लोगों को बेरीकेडिंग के अंदर लाइनों में चलकर बारी-बारी से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

मेला परिसर में इस बार साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिव मंदिर के सामने स्थित पोखरे की भी साफ-सफाई की गई है। मेले में सम्भावित भीड़ के आने की सम्भावना के चलते झूला, बर्तन, खिलौने, मिठाइयों की बड़ी-बड़ी दुकानें दो दिन पहले ही आ गई है, जो यहां मेले की समाप्ति तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें