फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: महासम्मेलन की सफलता के लिए शिक्षामित्रों ने की चर्चा

Sun, 12 Feb 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लखनऊ जाने के ​लिए खुनियांव ब्लॉक परिसर में जुटे शिक्षामित्र।
विज्ञापन
इटवा। बीआरसी खुनियांव में रविवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन व प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की संयुक्त बैठक हुई। इसमें 20 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में होने वाले शिक्षामित्र महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष मनव्वर खान ने कहा लखनऊ में होने वाला महासम्मेलन हम शिक्षामित्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह सम्मेलन हमारा भविष्य निर्धारित करेगा। इसलिए सम्मेलन में सभी शिक्षामित्रों की उपस्थिति आवश्यक है। महामंत्री धनीराम यादव ने कहा कि दोनों संगठनों के संयुक्त प्रयास से 19 फरवरी को शाम 7 बजे टिकुईया चौराहे से लखनऊ जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्र अल्प मानदेय पर शिक्षक के भांति ही पूरे मनोयोग से विद्यालय मे बच्चों का भविष्य संवार रहा है फिर भी शिक्षक की सारी सुविधाएं शिक्षामित्रों को नहीं मिल रही हैं। इसी प्रकार की तमाम समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा के लिए लखनऊ में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। सभी शिक्षामित्र इसको सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। इसकी तैयारी में लग जाएं। इस दौरान जयकिशोर गौतम, रामप्रकाश त्रिपाठी, घनश्याम प्रजापति, राकेश कुमार शर्मा, उदयभान सैनी, परवेज अहमद, शैलेंद्र उपाध्याय, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें