फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन के लिए पांच नवंबर को जारी होगी अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक निर्वाचन के लिए पांच नवंबर को जारी होगी अधिसूचना
विज्ञापन

उसका बाजार। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव एक दिसंबर को होगा। इसके लिए अधिसूचना पांच नवंबर को जारी होगी। इसकी पुष्टि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र से और निवर्तमान शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को दूरभाष पर हुई वार्ता में की।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के पत्र के अनुसार पांच नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। छह से 12 नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 17 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, मतगणना तीन दिसंबर को होगी। छह शिक्षक व पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पद छह मई 2020 को समाप्त हो गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी निर्वाचन तिथि घोषित नहीं होने से प्रत्याशियों में संशय की स्थिति बनी हुई थी। इसे लेकर अमर उजाला ने दो नवंबर को शिक्षक विधायक ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। निर्वाचन आयोग से जारी पत्र पर शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें