सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 25 जुलाई को जिले के शिक्षामित्र विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे। शिक्षामित्र विद्यालयों में हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे और दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। बताया कि ज्ञापन के माध्यम से विभागीय टीईटी, 62 वर्ष तक सेवा, मूल विद्यालय में वापसी, टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के समायोजन, सभी शिक्षामित्रों के नियमितीकरण और स्थानांतरण सहित अन्य लंबित मांगों के स्थायी समाधान की मांग उठाई जाएगी। संवाद